हॉकी: भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल (Image Source: IANS)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी क्लब रॉटरडैम में एफआईएच प्रो लीग रॉटरडैम लेग के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया।
भारत की तरफ से जुगराज सिंह (18’), अभिषेक (27’), और राजिंदर सिंह (56’) ने गोल किए, जिसकी मदद से टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ लेग की अपनी दूसरी जीत हासिल की। कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को उनकी शानदार कप्तानी और मिडफील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
नीदरलैंड ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की, जबकि भारतीय टीम की शुरुआत साधारण रही थी। नीदरलैंड ने शुरुआत में अपने आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव डाला। हालांकि, भारतीय डिफेंडर जल्द ही अपनी लय में आ गए और नीदरलैंड के आक्रमण को थामने में सफलता पाई। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।