हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स: ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने जीते क्लासिफिकेशन मुकाबले (Image Source: IANS)
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2026 में शनिवार को ऑस्ट्रिया और उरुग्वे ने अपने-अपने क्लासिफिकेशन मुकाबलों में जीत दर्ज की। यह मैच हैदराबाद के गचीबोवली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड पर खेले गए।
शनिवार का पहला मैच ऑस्ट्रिया और कोरिया के बीच खेला गया। 7वें/8वें स्थान के इस मुकाबले में कोरिया को 1-1 (2-1 शूटआउट) से कड़े मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रिया ने सातवां स्थान हासिल किया।
ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टीन वुकोविच ने मुकाबले के तीसरे मिनट में गोल किया, लेकिन कप्तान ली यूरी ने 31वें मिनट में गोल दागकर कोरिया को बराबरी पर ला दिया।