Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Womens 54kg Boxing Finals (Image Source: IANS)
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन यादगार रहा। मुक्केबाजी से देश की झोली में कुल 10 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। महिला मुक्केबाज प्रीति पवार ने भी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 'गोल्डन पंच' लगाया। प्रीति ने बताया कि उनके गोल्ड मेडल जीतकर आने पर पूरा परिवार काफी खुश है।
प्रीति ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत में बताया कि एक मुक्केबाज के लिए वजन को नियंत्रित रखना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एशियन गेम्स की तैयारियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल मार्च में एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का फायदा उन्हें एशियन गेम्स में मिलेगा।
सवाल: मेडल जीतने आने पर घरवालों का क्या रिएक्शन था?