एसओ-12 में हुई गड़बड़ी की जांच न होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी: रणजोद सिंह (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर में खेल कोटे के तहत नौकरियों और खेल से संबंधित भ्रष्टचार को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रणजोद सिंह का कहना है कि एसओ-12 सूची में हुई गड़बड़ी की जांच न होने तक यह भूख हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
रणजोद सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल का स्थानांतरण करने की भी मांग की है, जो पिछले छह साल से इस पद पर बने हुए हैं। रणजोद ने आरोप लगाया कि नुजहत गुल की देखरेख में आई कई आईएएस अधिकारी का कई बार ट्रांसफर हो चुका है। रविवार को रणजोद सिंह की भूख हड़ताल का 10वां दिन था।