ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीत पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इन 39 पदकों में एक पदक उन्नति शर्मा का भी था। उन्नति ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतकर स्वदेश लौटीं, उन्नति शर्मा का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
उन्नति शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं और अपने परिवार व राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुझे देश भर से लोगों की बधाईयां मिली हैं और मैं सचमुच आभारी हूं। कृपया मुझे अपना समर्थन देते रहें। मेरा सभी के लिए यही संदेश है कि अपने खेल को पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ खेलते रहें। हार-जीत तो सफर का हिस्सा है। अगर आप ईमानदारी से काम करते रहेंगे और समर्पित रहेंगे, तो एक दिन आप भी इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे।"
कांस्य पदक विजेता की बहन रिया शर्मा ने कहा, "परिवार के लोग कुछ हासिल करते हैं तो हर परिवार खुश होता है। हम बहुत खुश हैं कि वह वापस आ गई हैं। हम कल से ही बहुत उत्साहित थे। हमें दिन में पता चला कि उन्नति घर आ रही हैं।"