आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए भारतीय शूटिंग टीम का ऐलान (Image Source: IANS)
भारत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) के लिए 36 सदस्यीय टीम चुनी है। चीन के हांगझोऊ में 20 से 29 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) प्रतियोगिता 22 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में मेडल का फैसला होगा। टूर्नामेंट का समापन 28 जुलाई को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट्स के फाइनल के साथ होगा।
भारतीय दल में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स के लिए अनुभवी ओलंपियन और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण है। खिलाड़ी व्यक्तिगत और मिक्स्ड-टीम इवेंट्स, दोनों में हिस्सा लेंगे।