हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप के लिए विमेंस टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाना है।
सलीमा टेटे टूर्नामेंट के लिए टीम की कैप्टन बनी रहेंगी। सविता और बीचू देवी खारीबाम भरोसेमंद, अनुभवी गोलकीपर के तौर पर काम करेंगी। डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, निक्की प्रधान और ज्योति बैकलाइन में अपना इंटरनेशनल अनुभव लेकर आएंगी। उनके साथ लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास भी होंगी, जिन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया था।
सलीमा मिडफील्ड की अगुवाई करेंगी, जिन्हें नेहा, सुनीता टोप्पो और साक्षी राणा का सपोर्ट मिलेगा। सलीमा को दीपिका सोरेंग का भी साथ मिलेगा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में फ्रेंडली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। नवनीत कौर अटैक को लीड करेंगी और उम्मीद है कि वह हाल के इंटरनेशनल मुकाबलों में अपने शानदार गोल करने के सिलसिले को बनाए रखेंगी। नवनीत को दीपिका, रुतुजा दादासो पिसल, अन्नू और इशिका का साथ मिलेगा। इसके साथ ही अनुभवी अटैकिंग मिडफील्डर लालरेमसियामी और सोनम भी टीम के अटैक को मजबूती प्रदान करेंगी।