पूर्व चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को घोषणा की है कि अशवीर सिंह जोहल को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन के बाकी मैचों के लिए टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लब को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में टीम सीजन के शेष मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
31 वर्षीय इंग्लिश कोच अशवीर सिंह जोहल के पास यूईएफए प्रो लाइसेंस है और उन्होंने इंग्लैंड व इटली में कोचिंग का अच्छा अनुभव हासिल किया है। अब वह मुंबई सिटी एफसी की कमान संभालेंगे। जोहल जल्द ही भारत पहुंचकर टीम के साथ जुड़ेंगे और 2026-27 आईएसएल सीजन के बाकी मुकाबलों के लिए टीम की तैयारी का जिम्मा संभालेंगे।
लेस्टर में जन्मे जोहल ने अपने फुटबॉल सफर की शुरुआत एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर स्थानीय क्लब 'गुरु नानक गुरुद्वारा एफसी' से की थी, जिसके बाद वह लेस्टर सिटी की अकादमी से जुड़ गए। उन्होंने क्लब के यूथ डेवलपमेंट सिस्टम में 10 साल बिताए, जहां उन्होंने अंडर-18 स्तर तक के खिलाड़ियों को कोचिंग दी।