इटैलियन ओपन: रुबलेव को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचे सिनर (Image Source: IANS)
वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने गुरुवार को आंद्रे रुबलेव के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ सिनर अपने पहले इटैलियन ओपन खिताब से बस 2 जीत दूर रह गए हैं।
पिछले साल के उपविजेता सिनर, राफेल नडाल के साथ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो एक ही सीजन के पहले 5 मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं। नडाल ने यह कारनामा साल 2010 और 2011 में किया था।
सिनर इस साल पहले ही इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे-कार्लो और मैड्रिड में खिताब जीत चुके हैं। रोम में एक और खिताब जीतने पर वह नोवाक जोकोविच के साथ उन चुनिंदा पुरुषों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 'करियर गोल्डन मास्टर्स' पूरा किया है।