कोस्त्युक ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंक, एंड्रीवा, सिनियाकोवा ने भी लगाई बड़ी छलांग (Image Source: IANS)
मार्टा कोस्त्युक ने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहला डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीत लिया। क्ले कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग भी हासिल की।
कोस्त्युक ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक सेट गंवाया। इससे पहले वह 2026 सीजन में ब्रिस्बेन के फाइनल तक भी पहुंची थीं। मैड्रिड में मिली यह जीत उनके करियर का तीसरा खिताब और लगातार दूसरा खिताब है, जो साल की शुरुआत में चोट से प्रभावित अभियान के बाद उनकी शानदार वापसी को दर्शाता है।
खास बात यह है कि इस सीजन वह टॉप-10 खिलाड़ियों के खिलाफ पांच जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस मामले में वह एरिना सबालेंका की बराबरी पर हैं और सिर्फ एलेना रायबाकिना से पीछे हैं।