ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा करते हुए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) से जुड़ी अपनी भावना व्यक्त की है। ताजा पोस्ट में बिंद्रा ने 31 अक्टूबर 2026 को लिखा एक अन्य पत्र भी साझा किया है।
अभिनव बिंद्रा ने एक्स पर लिखा, "बदकिस्मती से, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के साथ मेरी निजी बातचीत सार्वजनिक हो गई। हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में इसके रेफरेंस को देखते हुए, मैंने 31 अक्टूबर 2026 का अपना पूरा पत्र साझा करना सही समझा, ताकि उसका मकसद और संदर्भ स्पष्ट हो सके।"
उन्होंने लिखा, "यह पत्र चुनाव से पहले, कंस्ट्रक्टिव एंगेजमेंट की भावना से और भारतीय खेलों के बड़े हितों को ध्यान में रखकर लिखा गया था। मैंने आईओए संविधान और इलेक्टोरल रूल्स के बीच एक साफ अंतर के बारे में एक खास सवाल उठाया था। हालांकि मुझे इस बात का इशारा मिला कि किन नियमों को फॉलो किया जा रहा है, लेकिन असल संवैधानिक सवाल का जवाब नहीं मिला। आज तक, मुझे इलेक्टोरल ऑफिसर या आईओए नेतृत्व से कोई खास स्पष्टता नहीं मिली है।"