पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने लगातार पांचवीं बार लीग 1 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पीएसजी को रेसिंग क्लब डी लेंस के खिलाफ मिली 2-0 की जीत के बाद आधिकारिक तौर पर फ्रांस की इस लीग का विजेता घोषित किया गया।
लेंस पर मिली यह जीत पीएसजी की 2025–2026 सीजन में घर से बाहर खेलते हुए 11वीं जीत है। इस डिवीजन में घर से बाहर खेलते हुए यह किसी भी टीम द्वारा दर्ज की गई सबसे ज्यादा जीत है।पीएसजी ने अब तक का अपना 14वां टॉप-फ्लाइट टाइटल जीता है। इसके साथ ही क्लब के इतिहास में पहली बार लीग 1 के खिताब को लगातार पांचवीं बार अपने नाम किया है। यह क्लब की कुल 59वीं ट्रॉफी है।