इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के 5 दिसंबर के चुनावों को लेकर चल रहे विवाद ने एक और मोड़ ले लिया है। मौजूदा अध्यक्ष पीटी उषा के आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) के प्रतिनिधि के तौर पर नामांकन पर आधिकारिक आपत्ति जताई गई है।
पीटी उषा से आपत्ति इस बात को लेकर है कि क्या वे एक नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन का प्रतिनिधित्व करने की सांवैधानिक जरूरत को पूरा करती हैं, जिसकी कथित तौर पर वह सदस्य नहीं हैं। प्रोविजन के मुताबिक नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) द्वारा नॉमिनेट किए गए प्रतिनिधि को संबंधित बॉडी का सदस्य होना चाहिए।
यह मामला तब सामने आया जब उषा स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (एसओएम) चुनावों में जगह बनाने में फेल हो गई। वह विमेंस कैटेगरी में 40 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। वह अंजू बॉबी जॉर्ज (53), रानी रामपाल (50), डोला बनर्जी (45) और साइना नेहवाल (43) से पीछे रहीं। सिर्फ टॉप चार कैंडिडेट के क्वालीफाई करने की वजह से उषा एसओएम रूट से जनरल बॉडी में जगह बनाने से चूक गईं।