रेसिंग बुल्स ने की 2027 के लिए अपने ड्राइवर लाइन-अप की पुष्टि, टीम के साथ बने रहेंगे लॉसन और लिंडब्लाड (रेसिंग बुल्स ने की 2027 के लिए अपने ड्राइवर लाइन-अप की पुष्टि, टीम के साथ बने रहेंगे लॉसन और लिंडब्लाड)
फॉर्मूला-1 टीम 'रेसिंग बुल्स' ने गुरुवार को 2027 के लिए अपनी ड्राइवर लाइन-अप की पुष्टि कर दी है। लियाम लॉसन और अरविद लिंडब्लाड अगले फॉर्मूला-1 सीजन में भी टीम के साथ बने रहेंगे।
इससे पहले, रेसिंग बुल्स के साथ लॉसन के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। चर्चा थी कि रेड बुल जूनियर निकोला त्सोलोव, न्यूजीलैंड के इस ड्राइवर की जगह ले सकते हैं। टीम प्रिंसिपल एलन परमेन ने भी कई बार कहा था कि टीम ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। मेक्सिको सिटी ग्रां प्री के दौरान त्सोलोव के एफपी1 डेब्यू करने के एक हफ्ते बाद परमेन ने कहा था कि टीम सही फैसला लेगी।
हालांकि, अब लॉसन और लिंडब्लाड को अगले सीजन के लिए पक्का कर दिया गया है। इस बीच, टीम ने कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।