ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो करीब एक दशक तक पेशेवर फुटबॉल से दूर रहने के बाद फिर से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। 46 साल के रोनाल्डिन्हो इटली के थर्ड टियर में रेवेना एफसी के लिए खेलेंगे।
रोनाल्डिन्हो 15 नवंबर को फोर्ली के खिलाफ सीरी सी डर्बी में रेवेना के लिए खेलते हुए दिखेंगे। क्लब ने रोनाल्डिन्हो की वापसी की तारीख अक्टूबर में ही कन्फर्म किया था। रोनाल्डिन्हो रेवेना एफसी के साथ एक खिलाड़ी और एक शेयरहोल्डर के तौर पर जुड़ रहे हैं। ब्राजील के इस दिग्गज ने जून में इटैलियन क्लब के लिए साइन किया था और बाद में टीम में हिस्सेदारी खरीदी।
वर्ष 2015 में पेशेवर फुटबॉल में ब्राजीलियन क्लब फ्लूमिनेंस के लिए आखिरी बार खेलने वाले रोनाल्डिन्हो ने 2018 में आधिकारिक तौर पर संन्यास लिया था। संन्यास से वापसी के बाद रोनाल्डिन्हो के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ सकती है। पेशेवर फुटबॉल में उनके नाम 299 गोल दर्ज हैं। एक और गोल मारते ही उनके नाम 300 गोल दर्ज हो जाएंगे।