शोरिफुल इस्लाम फिट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने को तैयार (Image Source: IANS)
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतना चाहते हैं और इस वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए हमेशा तैयार हैं।
शोरिफुल इस्लाम हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। बांग्लादेश ने यह टेस्ट 9 विकेट से जीता था।
द डेली स्टार के हवाले से, शोरिफुल ने बुधवार को मैके में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं हमेशा तैयार रहता हूं। देखते हैं मेरी किस्मत में क्या है। उम्मीद है कि मैं मैच खेल पाऊंगा।"