मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से नाम वापस लिया (मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से नाम वापस लिया)
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सुरक्षा चिंताओं के चलते अमेरिका ने 'फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2026' से नाम वापस ले लिया है। 48 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कतर में खेला जाना है।
अब यह देखना होगा कि फीफा इस खाली जगह को भरने के लिए किसी दूसरे देश को टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित करेगा, या प्रतियोगिता का फॉर्मेट बदला जाएगा।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यूएस के इस फैसले को इलाके में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति की वजह बताया गया है। टूर्मामेंट में अमेरिका को मोंटेनेग्रो, चिली और अल्जीरिया के साथ 'ग्रुप-जे' में रखा गया है।