Tiger Woods, (Image Source: IANS)
Tiger Woods: दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स 2027 में आयरलैंड के अडारे मैनर गोल्फ क्लब में यूएस राइडर कप टीम के कप्तान नहीं होंगे। प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (पीजीए ऑफ अमेरिका) ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिका और यूरोप के बीच 2027 राइडर कप आयरलैंड के काउंटी लिमरिक के अडारे मैनर में 17-19 सितंबर से होगा।
पीजीए ऑफ अमेरिका ने कहा कि वुड्स ने यह रोल लेने से मना कर दिया। वुड्स को यह पोजीशन लेने के लिए फेवरेट में से एक माना जा रहा था, जिसे कीगन ब्रैडली ने हाल ही में बेथपेज ब्लैक में 2025 राइडर कप के लिए संभाला था।