अनाधिकारिक टेस्ट: जुरेल का शतक, आकाशदीप का अर्धशतक, भारत के 346 के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए (अनाधिकारिक टेस्ट: जुरेल का शतक, आकाशदीप का अर्धशतक, भारत के 346 के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए )
भारत ए के खिलाफ हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति के समय न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बना लिए थे।
न्यूजीलैंड ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने मात्र 13 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान राइस मारिउ 4, कर्टिस हीफी 4 और टिम रॉबिनसन 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभाला और टीम को दिन में और झटका नहीं लगने दिया।
दोनों ने अब तक 205 रन जोड़ दिए हैं। बॉयल ने बेहतरीन शतक लगाया है और 148 गेंदों पर 1 छक्का और 14 चौकों की मदद से 107 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, फॉक्सक्रॉफ्ट 180 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।