विंबलडन: पैटन-हेलियोवारा ने मेंस डबल्स खिताब के साथ इतिहास रचा (Image Source: IANS)
विंबलडन 2026 के फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा के साथ मिलकर हेनरी पैटन ने 'मेंस डबल्स' खिताब अपने नाम किया। इस एंग्लो-फिनिश जोड़ी ने शनिवार को लंदन में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक को 7-6(4), 7-6(3) से शिकस्त दी। इसी के साथ पैटन 'ओपन एरा' में 2 विंबलडन मेंस डबल्स टाइटल जीतने वाले पहले ब्रिटिश पुरुष बन गए।
टॉप सीड पैटन और हेलियोवारा ने इससे पहले साल 2024 में यहां खिताब जीता था और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
हेलियोवारा और पैटन साल 2011 में बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन के बाद एक से अधिक बार विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली मेंस डबल्स टीम बन गए। वे ओपन एरा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली 11वीं टीम हैं।