वर्ल्ड एथलेटिक्स ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम जारी कर दिए हैं। इसमें इस वैश्विक खेल आयोजन में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स के लिए एंट्री स्टैंडर्ड, क्वालिफिकेशन की अवधि और कोटा स्थानों (सीटों) का विवरण दिया गया है।
एलए28 ओलंपिक में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 15 से 30 जुलाई 2028 तक आयोजित की जाएंगी। वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल की तरफ से मंजूर किए गए इस क्वालिफिकेशन ढांचे में दो-तरफा सिस्टम अपनाया जाएगा। इसमें उपलब्ध स्थानों में से 40 प्रतिशत सीटें एंट्री स्टैंडर्ड के जरिए भरी जाएंगी, जबकि शेष 60 प्रतिशत सीटें वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर भरी जाएंगी।
एथलेटिक्स कार्यक्रम में कुल 48 इवेंट्स होंगे, जिनमें पुरुषों के 23 और महिलाओं के 23 इवेंट्स के साथ-साथ दो मिक्स्ड इवेंट्स शामिल हैं। ओलंपिक गेम्स में मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले की शुरुआत होगी, जो पहले से मौजूद मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले के साथ जुड़ जाएगी।