वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्रीपी टीम इवेंट में ब्रॉन्ज (वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्रीपी टीम इवेंट में ब्रॉन्ज)
आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में ईशा सिंह, मनु भाकर और दिव्या थाडिगोल सुब्बाराजू ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा। यह इस चैंपियनशिप में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है।
दोहा में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय तिकड़ी ने कुल 1761-68x का स्कोर हासिल किया। इस स्पर्धा में रिपब्लिक ऑफ कोरिया (1748-66x) ने सिल्वर और वियतनाम (1745-54x) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत की तरफ से ईशा ने सर्वाधिक 590-25x का स्कोर किया, जबकि मनु ने 587-24x और दिव्या ने 584-19x का स्कोर बनाया। ईशा और मनु व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल रहीं। फाइनल में मनु 27 हिट के साथ चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से चूक गईं, जबकि ईशा 11 हिट के साथ आठवें स्थान पर रहीं।