समर यूथ ओलंपिक 2026 में गुरुवार को भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने इतिहास रच दिया। मणिपुर में जन्मे मुक्केबाज ने पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से मात दी, जिसके साथ मीतेई प्रतियोगिता में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
फाइनल की शुरुआत मीतेई के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। पहले राउंड में सभी पांच जजों ने जुबानी के पक्ष में फैसला दिया, जिससे भारतीय मुक्केबाज पर दबाव बढ़ गया।
हालांकि, मीतेई ने दूसरे राउंड में बेहतरीन वापसी की। तीन जजों ने यह राउंड उनके पक्ष में दिया, जिससे वे फिर से मुकाबले में लौट आए। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज ने फाइनल राउंड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया। पांच में से चार जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उन्होंने 3-2 से जीत दर्ज की और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।