घुमनेहरा रिसर अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और सैल्यूट हॉकी अकादमी ने यहां खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर -16) चरण - 2 में छठे दिन अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। दिन के शुरूआती मैच में प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन ने स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा के खिलाफ मुकाबला किया और दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला। वंशिका (30') ने प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के लिए गोल किया, इससे पहले सुष्मिता डंग डंग (60') ने स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा को बराबर करने के लिए गोल दागा।
अगले मैच में घुमनेहरा रिसर अकादमी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी को 10-1 से हराया। घुमनेहरा रिसर अकादमी के लिए, निशा (7', 10', 22', 23', 53' मिनट) ने पांच गोल किया, जबकि पायल (11', 35' मिनट) ने दो और गोल किए। ऋतिका (4'), रोहिणी (40') और दीपिका (42' मिनट) ने भी घुमनेहरा रिसर अकादमी के लिए एक गोल का योगदान दिया, जबकि अमन (38'मिनट) ने भाई बहलो हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल किया।
दिन के तीसरे मैच में स्मार्ट हॉकी अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 9-0 से हराया, जिसमें नवरूप कौर (7', 28', 29', 31', 46' मिनट) ने पांच गोल दागे। अंजनी (39', 42' मिनट), लवलीन (56') और हरमन रेखा (60' मिनट) गोल स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद की।