विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में 19 नवंबर से 6 देशों के बीच खिताबी जंग, भारत की नजरें रिकॉर्ड चौथे खिताब पर (विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में 19 नवंबर से 6 देशों के बीच खिताबी जंग, भारत की नजरें रिकॉर्ड चौथे खिताब पर)
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होने जा रही है, जिसका आयोजन नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
गत विजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा। मलेशिया के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद, भारत 21 नवंबर को साउथ कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान का सामना करेगा।
भारत का लक्ष्य टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनना है। फिलहाल भारत (साल 2016, 2023 और 2024) और साउथ कोरिया (साल 2010, 2011, 2018) ने तीन-तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है।