भारत ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड चौथी बार यह महाद्वीपीय खिताब जीता। मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दीपिका ने 2 गोल दागे, जबकि इशिका ने एक गोल किया। चीन की तरफ से इकलौता गोल युजुन चेन के नाम रहा।
फाइनल की शुरुआत मेजबान टीम के लिए मुश्किल रही। चीन की युजुन चेन ने 25वें मिनट में फील्ड गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हाफ-टाइम तक भारत 0-1 से पीछे था। हाफ-टाइम के बाद मेजबान टीम ने शानदार वापसी की। 38वें मिनट में दीपिका ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया और फिर 42वें मिनट में इशिका ने फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।
43वें मिनट में दीपिका ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत की बढ़त 3-1 हो गई और टीम ने खिताब पक्का कर लिया।