विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने चीन को 6-2 से रौंदा; एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में इतिहास रचा (विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने चीन को 6-2 से रौंदा; एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में इतिहास रचा)
सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में चीन को 6-2 से रौंदा। यह मुकाबला मंगलवार को भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चीन के खिलाफ भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। अक्टूबर 2003 में एफआईएच रैंकिंग शुरू होने के बाद से भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है।
भोपाल में खेले गए मुकाबले में भारत ने पूरे मैच में चीन पर दबदबा बनाए रखा और लगातार गोल दागकर आसान जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की और अपना विजयी अभियान जारी रखा।