विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में भारत, खिताब के लिए चीन से होगी भिड़ंत (विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में भारत, खिताब के लिए चीन से होगी भिड़ंत)
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन भारत ने मलेशिया को 6-2 से शिकस्त दी। शुक्रवार को नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जीत के साथ भारत ने छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
अब शनिवार को फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा। मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत की निगाहें अपने चौथे खिताब पर होंगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की टॉप-स्कोरर दीपिका ने दो गोल किए, जबकि मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल किया। वहीं, मलेशिया की ओर से नूर अजहर और नूरमिराह शाकिराह ज़ुल्किफली ने व्यक्तिगत कौशल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए दो गोल किए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।