महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) का 15वां और 2026 सीजन का आखिरी चरण जेपी विशटाउन गोल्फ कोर्स में होने जा रहा है, जिसमें 44 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें भारतीय महिला गोल्फ की कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
सभी की निगाहें वाणी कपूर और रिद्धिमा दिलावरी के साथ-साथ घरेलू सर्किट की अन्य स्टार खिलाड़ियों पर होंगी। घरेलू सर्किट का एक और जाना-माना नाम, त्वेसा मलिक भी इस टूर्नामेंट में शामिल हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और मजबूत हो गई है।
रिद्धिमा इस टूर की सबसे निरंतर खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने अपने पहले 13 टूर्नामेंट्स में चार बार जीत हासिल की है और दो बार उपविजेता रहीं। उन्होंने कलहार ब्लूज एंड ग्रीन्स, पूना गोल्फ क्लब, जेपी विशटाउन और प्रेस्टीज गोल्फशायर में जीत दर्ज की है। पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह सीजन की रैंकिंग में सबसे आगे चल रही हैं।