Advertisement
Advertisement

ruturaj gaikwad

IPL 2024: कप्तान गिल और सुदर्शन ने जड़े तूफानी शतक, गुजरात ने चेन्नई को दिया 232 रन का लक्ष्य
Image Source: Google

IPL 2024: कप्तान गिल और सुदर्शन ने जड़े तूफानी शतक, गुजरात ने चेन्नई को दिया 232 रन का लक्ष्य

By Nitesh Pratap May 10, 2024 • 21:22 PM View: 131

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 231 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात ने आखिरी 5 ओवर में 41 रन बनाये और 3 विकेट खोये। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गिल ने बनाये। उन्होंने 55 गेंदों में 9 चौको और 6 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। गिल ने 50 गेंद में इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने शतक चौका मारकर पूरा किया। साई सुदर्शन ने 51 गेंद में 5 चौको और 7 छक्कों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। साई ने 50 गेंद में शतक बनाया। उन्होंने आईपीएल का अपना पहला शतक छक्का मारकर पूरा किया। 

Related Cricket News on ruturaj gaikwad