Advertisement
Advertisement
Advertisement

wi vs aus

Cricket Image for Cool वॉर्नर का मजेदार अंदाज, बीच मैदान पर भांगड़ा कर किया दर्शकों का मनोरंजन, देखे
Image Source: Google
Advertisement

Cool वॉर्नर का मजेदार अंदाज, बीच मैदान पर भांगड़ा कर किया दर्शकों का मनोरंजन, देखें Video

By Nishant Rawat March 08, 2022 • 15:40 PM View: 1593

David Warner Dance: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं और रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान भी वॉर्नर का ऐसा ही अंदाज कैमरे में कैद हुआ है। अब इसी घटना का मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल के बाद पाकिस्तान के टूर पर गई है। हालांकि रावलपिंडी की सपाट पिच ने फैंस और क्रिकेट के दिग्गज़ खिलाड़ी को काफी निराश किया है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से फैंस का मनोरंजन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये धाकड़ बल्लेबाज़ अपनी मस्ती में ही मस्त मैदान पर डांस और भांगड़ा करता देखा जा सकता है।

Advertisement

Related Cricket News on wi vs aus