Aiden markram: Cricket News & Match Updates
पथिराना Rocked मार्कराम Shocked! 'बेबी मलिंगा' ने यॉर्कर से उखाड़ा मिडिल स्टंप
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के यंग बॉलर 'बेबी मलिंगा' मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) अपनी घातक यॉर्कर से विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों के होश उड़ा देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, बीते रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला गया था जिसमें पथिराना ने SRH के दिग्गज बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम (Aiden Markram) को एक सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करके आउट किया।
पथिराना का ये घातक यॉर्कर सनराइजर्स की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। SRH की टीम 4 विकेट खो चुकी थी और अब सभी ऑरेंज ऑर्मी फैंस की निगाहें एडेन मार्कराम पर टिकी थी। मार्कराम 25 बॉल पर 32 रन ठोक चुके थे और उन्हें बैटिंग करते हुए देखकर ऐसा लग रहा था कि वो आज एक बड़ी इनिंग खेलने वाले हैं, लेकिन पथिराना ने ऑरेंज ऑर्मी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। Read More...