Allah ghazanfar
1st ODI: अफगानिस्तान ने रच डाला इतिहास, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से दी मात
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। इससे पहले ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में भिड़ी थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 33.3 ओवर में 106 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(84) रन वियान मुल्डर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। ब्योर्न फोर्टुइन ने 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 16 रन बनाये। एक समय पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 36 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुल्डर और फोर्टुइन ने आठवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 39(80) रन जोड़े। फजलहक फारुखी ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। 3 विकेट अल्लाह गज़नफर ने अपने नाम किये। 2 विकेट राशिद खान लेने में कामयाब रहे।
Related Cricket News on Allah ghazanfar
-
IPL 2024: 16 साल का गेंदबाज KKR में हुआ शामिल, केशव महाराज इस खिलाड़ी की जगह बने राजस्थान…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) की जगह अल्लाह ग़ज़नफ़र (Allah Ghazanfar) को और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की जगह केशव महाराज (Keshav... ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51