Arjun tendulkar
'50 रुपया काट ओवर एक्टिंग का...' अर्जुन तेंदुलकर ने डाले 'घातक' यॉर्कर फिर भी फैंस ने ले लिए मज़े
Arjun Tendulkar Video: महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने आगामी आईपीएल (IPL 2024) के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। अर्जुन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैंप में जुड़ चुके हैं और जमकर गेंदबाज़ी का अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच एमआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस ने एक बार फिर अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
MI ने अर्जुन का वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो घातक यॉर्कर से बल्लेबाज़ के होश उड़ाते नजर आए। अर्जुन की एक गेंद सीधा बल्लेबाज़ के पैर के पास पड़ी जिसके बाद वो बल्लेबाज़ अपना संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर गया। वहीं अगली गेंद पर भी अर्जुन ने पैर पर जबरदस्त यॉर्कर मारा।