जब से टी-20 प्रारूप की शुरुआत हुई है तभी से बल्लेबाजों ने टाइमिंग से ज्यादा अपनी ताकत पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है और यही कारण है कि ना सिर्फ टी-20 फॉर्मैट बल्कि बाकी फॉर्मैट्स में भी हमें लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं। बाउंड्री चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो कुछ बल्लेबाज़ अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाए हैं और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।
3. मार्टिन गुप्टिल - 127 मीटर छक्का बनाम साउथ अफ्रीका, 2012
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए टी-20 मैच के दौरान अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए 127 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। गुप्टिल ने ये छक्का लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद पर मारा था और जब गेंद और गुप्टिल के बल्ले का कनेक्शन हुआ तभी पता चल गया था कि गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर ही गिरेगी और ये शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद स्टैंड की छत के ऊपर से होते हुए बाहर जा गिरी।