As ipl
IPL एलिमिनेटर: दिल्ली कैपिटल्स- सनराइराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे को हराकर क्वालीफायर 2 में जाना चाहेगी
7 मई। छह सीजन बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
एलिमिनेटर जीतने वाली टीम हालांकि सीधे फाइनल में नहीं पहुंचेगी। खिताबी मुकाबले में जाने के लिए उसे क्वालीफायर-2 में पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
दिल्ली का इस सीजन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अपनी ख्याति की काया पलट कर दिल्ली ने अपने आप को खिताबी रेस में बनाए रखा और अब वह पहली बार फाइनल में जाने से सिर्फ दो कदम दूर है। इसमें पहली रुकावट हैदराबाद है जो बीते वर्षो में लगातार दमदार खेल से खिताब की दावेदार के रूप में देखी जाती रही है।
दिल्ली के लिए अधिकतर खिलाड़ियों का प्लेऑफ में खेलने का अनुभव नहीं है, ऐसे में बड़े मैच में दबाव से दिल्ली को पहले निपटना होगा।
टीम की सबसे अच्छी बात यह रही है कि टीम संतुलित है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में टीम ने अच्छा किया है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने निरंतरता दिखाते हुए खूब रन बटोरे हैं। धवन ऐसे खिलाड़ी हैं जो हैदराबाद के खिलाफ खिताब जीत चुके हैं। बड़े मैचों में उनका अनुभव और मौजूदा फॉर्म दिल्ली को मजबूत करेगी।
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत टुकड़ों में अच्छा कर रहे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी लगातार रन कर रहा है। इन सभी ने दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूत बनाया है तो वहीं कोलिन इनग्राम, क्रिस मौरिस और शेरफाने रदरफोर्ड ने अंतिम ओवरों में कई मौकों पर टीम को तेजी से रन बनाकर दिए हैं।
हां, गेंदबाजी में कागिसो रबाडा का जाना दिल्ली के लिए बुरी खबर रही है। अपने आखिरी लीग मैचों में दिल्ली रबाडा के बिना उतरी थी। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ट्रेंट बाउल्ट में रबाडा की कमी पूरी करने की काबिलियत है, लेकिन परेशानी यह है कि बाउल्ट शुरुआती ओवरों में कारगार साबित होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में वह कई बार राह भटक जाते हैं। दिल्ली के पास ईशांत शर्मा जैसा अनुभवी गेंदबाज भी है।
स्पिन में अमित मिश्रा ने बेहतरीन किया है और दूसरे छोर पर संदीम लामिछाने उनका अच्छा साथ देने की काबिलियत रखते हैं।
मुश्किलें हैदराबाद के सामने भी कम नहीं हैं। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की सालमी जोड़ी के जाने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल की नई जोड़ी ने कुछ हद तक इन दोनों की भरपाई करने की कोशिश की लेकिन इस लीग में ज्यादा मैच न खेलने की कमी बड़े मैच में दिक्कत दे सकती है।
कप्तान केन विलियम्सन और मनीष पांडे ने लीग के दूसरे हाफ में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है और मध्यक्रम में अगर यह दोनों चलते हैं तो पूर्व विजेता के लिए काफी चीजें आसान हो सकती है, लेकिन अगर विफल रहे तो नैया भी डूब सकती है।
गेंदबाजी में हैदराबाद के पास अच्छा संयोजन है। भुवनेश्वर कुमार बेशक इस सीजन में निरंतर नहीं रहे हैं हो लेकिन उनकी काबिलियत किसी भी टीम को उन्हें हल्के में लेने की मंजूरी नहीं देती है। खलील अहमद ने बीते कुछ मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है।
वहीं राशिद खान के रूप में हैदराबाद के पास मजबूत गेंदबाज है और दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए उन्हीं के हमवतन मोहम्मद नबी हैं।
यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड।
हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर और बिली स्टानलेक।
Related Cricket News on As ipl
-
आईपीएल 2019 क्वालीफायर 1: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, देखिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
7 मई। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ...
-
IPL 2019: अंपायर नाइजल लोंग मामले को लेकर सीओए ने दिया ऐसा बयान
7 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस बात को स्वीकार किया है कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने आईपीएल में अंपायरिंग कर रहे नाइजल लोंग ...
-
IPL 2019: Qualifier 1 भविष्यवाणी : चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, जानिए किस टीम की होगी जीत…
7 मई। आईपीएल 2019 पहले क्वालीफायर में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी तो वहीं हारने वाली ...
-
रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, इस कारण मिली हार
7 मई। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट के पहले मैच में हार झेलने के बाद सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराशा व्यक्त की। सुपरनोवाज ...
-
2019 आईपीएल क्वालीफायर 1: जानिए दिलचस्प रिकॉर्ड और हैरान करने वाले आंकड़े
7 मई। 2019 आईपीएल क्वालीफायर 1 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम खासकर आईपीएल क्वालीफायर 1 में अबतक 2 दफा आपस में खेल चुकी है। सबसे ...
-
IPL 2019: आज क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगी चेन्नई सुपर किंग्स- मुंबई इंडियंस,जानें संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली ...
-
RCB के पूर्व कोच डेनियल विटोरी ने विराट कोहली की कप्तानी की इस खासियत की तारीफ की
7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि टीम के कप्तान विराट कोहली नए विचारों का स्वागत करते हैं और कप्तान के तौर ...
-
IPL 2019: क्रिस गेल ने की केएल राहुल की तारीफ,बताया अब तक बेस्ट ओपनिंग पार्टनर
मोहाली, 6 मई (CRICKETNMORE)| दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के अपने भारतीय साथी लोकेश राहुल की तारीफ की है। गेल ने कहा है कि उन्होंने अभी तक जितने भी ओपनिंग बल्लेबाजों ...
-
आंद्रे रसेल के 0 पर आउट पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने दिया ये बयान
मुंबई, 6 मई (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाल आंद्रे रसेल से हमेशा अच्छी पारी की उम्मीद करना सही नहीं है। कोलकाता को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ...
-
RCB की लेडी फैन ने मचाया इंटरनेशन पर तहलका,मैच में चीयर करने से हुई मशहूर
बेंगलुरू, 6 मई (CRICKETNMORE)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का अंत सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर किया है। यह मैच बैंगलोर के घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गया ...
-
CSKvsMI: क्वालिफायर 1 में धोनी के धुरंधरों से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस,देखें संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई, 6 मई (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को अपना खिताब बचाने की एक अहम लड़ाई में एक ऐसी टीम का सामना करना है, जिसके सामने उसे अधिकतर मौकों पर हार मिली है। इंडियन ...
-
केदार जाधव की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट,जानें IPL प्लेऑफ में खेलेंगे या नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (CRICKETNMORE)| चोट का सिलसिला केदार जाधव का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। बीते साल मांसपेशियों में समस्या के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले इस मध्य क्रम ...
-
KKR के कोच साइमन कैटिच का खुलासा,मुंबई से बार के बाद टीम में हो गया था टेंशन का…
मुम्बई, 6 मई (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के सहायक कोच साइमन कैटिच ने साफ किया है कि आईपीएल के 12वें सीजन के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने के बाद नाइट राइडर्स कैम्प में खिलाड़ियों ...
-
मुंबई इंडियंस की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास,IPL में पहली बाहर हुआ ऐसा
6 मई (CRICKETNMORE)| कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 55) के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-12 के अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15