Advertisement
Advertisement
Advertisement

As marsh

Jonny Bairstow का कैच देखा क्या? खुला रह जाएगा मुंह; देखें VIDEO
Jonny Bairstow Catch
Advertisement

Jonny Bairstow का कैच देखा क्या? खुला रह जाएगा मुंह; देखें VIDEO

By Nishant Rawat August 01, 2023 • 11:01 AM View: 561

Jonny Bairstow Catch: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसे मेजबान टीम इंग्लैंड ने 49 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इस मुकाबले में इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने शानदार विकेटकीपिंग की और इसी बीच उन्होंने एक ऐसा करिश्माई कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, जॉनी बेयरस्टो का यह कैच ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के दौरान देखने को मिला। मैदान पर मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने मोईन अली को अटैक पर लगाया। 76वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन ने मिचेल मार्श को अपनी फिरकी में फंसाया जिसके बाद यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गेंद पर अपने बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा बैठा।

Advertisement

Related Cricket News on As marsh