Bronco test
VIDEO: बुमराह, शुभमन और संजू समेत इंडियन प्लेयर्स ने दिया ब्रोंको टेस्ट, वायरल हो रहा है वीडियो
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान वो ब्रोंको टेस्ट से भी गुजरे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खेलों में खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन करने के लिए कई तरह के परीक्षण किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है ब्रोंको टेस्ट, जिसका उद्देश्य खिलाड़ी की दौड़ने की क्षमता, एरोबिक सहनशक्ति और समग्र फिटनेस को मापना है।
ये टेस्ट विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जिन्हें लंबे समय तक मैदान पर टिके रहना पड़ता है। क्रिकेट में तेज़ गेंदबाजों के लिए ये और भी ज़रूरी हो जाता है क्योंकि उन्हें लगातार स्पेल डालने के लिए मज़बूत स्टैमिना चाहिए। इसी कड़ी में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस टेस्ट से गुजरे। वायरल वीडियो में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और संजू सैमसन समेत बाकी खिलाड़ियों को इस टेस्ट से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
Related Cricket News on Bronco test
-
जसप्रीत बुमराह नहीं! ब्रोंको टेस्ट में इस स्टार भारतीय तेज गेंदबाज ने मारी बाज़ी, टी20 में इतिहास रचने…
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एशिया कप 2025 में भारत के पहले मैच से ठीक पहले सबका ध्यान अपनी फिटनेस से खींचा है। दुबई में यूएई के खिलाफ भारत के ओपनिंग मैच ...
-
रोहित शर्मा ने पास किया Bronco टेस्ट, आलोचकों के मुंह पर लगाया ताला
बीते कुछ दिनों से रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन रोहित शर्मा ने ब्रोंको टेस्ट को अच्छे स्कोर के साथ पास करके अपने आलोचकों की बोलती बंद कर ...
-
क्या है ये Bronco Test ? अब ऐसे होगा टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी साल के 12 महीने कुछ ना कुछ खेलते ही रहते हैं और ऐसे में खिलाड़ियों को फिट रखना भी एक मुश्किल काम होने वाला है लेकिन इसी कड़ी में खिलाड़ियों ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago