Captain hardik pandya: Cricket News & Match Updates
इरफान पठान ने बताई कड़वी सच्चाई, हार्दिक पांड्या को नहीं बना सकते T20I कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। 35 साल के रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी करें इस बात की संभावना काफी कम है। ऐसे में मांग उठ रही है कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टी-20 में टीम इंडिया का कप्तान बना देना चाहिए। इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को भारत का अगला T20I कप्तान चुनने के पीछे की कड़वी सच्चाई बताई है।
स्टार स्पोर्ट्स के शो 'मैच पॉइंट' पर बोलते हुए इरफान पठान ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यदि आप कप्तान बदलते हैं तो आप परिणाम बदलते हैं। यदि आप इस तरह की सोच के साथ जाते हैं तब आप रिजल्ट नहीं बदल सकते। और हार्दिक पांड्या के साथ, आपको यह समझने की जरूरत है, हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि वह एक फास्ट बॉलर ऑलराउंडर है। उन्हें चोट की समस्या भी है। क्या होगा यदि वो आपके कप्तान हैं जो वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो जाएं? और अगर आपके पास कोई अन्य लीडर तैयार नहीं है, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे।' Read More...