Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने एल्गर के शतक की मदद से खड़ा किया 256/5 का स्कोर
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खत्म होने तक डीन एल्गर (Dean Elgar) के शतक की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 66 ओवर में 5 विकेट खोकर 266 रन बना लिए है और 11 रन की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन का खेल खराब लाइट के कारण जल्दी खत्म करना पड़ा। भारत पहली पारी में 67.4 ओवर में 245 के स्कोर पर सिमट गया था।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन अपना आखिरी इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने बनाये। उन्होंने 211 गेंद में 23 चौको की मदद से 140* रन की शतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने 87 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने और एल्गर ने चौथे विकेट के लिए 131 (182) रन की साझेदारी की। टोनी डी जॉर्जी ने 28(62) रन बनाये। एल्गर और जॉर्जी ने दूसरे विकेट के लिए 93 (153) रन की साझेदारी निभाई। मार्को यानसेन 13 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मिले। प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट लेने में सफल रहे। Read More...