Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
लखनऊ को हराने के बाद रोहित शर्मा बोले- 'लोगों को हमसे उम्मीद नहीं थी लेकिन हमने कर दिखाया'
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया जहां अब मुंबई का मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा और इन दोनों टीमों में से जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर 182 रन लगाए लेकिन जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लखनऊ के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे और उन्होंने युवा आकाश मधवाल समेत अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। रोहित ने मैच के बाद कहा, 'वर्षों से हमने यही किया है। लोग हमसे वो करने की उम्मीद नहीं कर रहे थे जो हमने किया है, लेकिन हम इसमें कामयाब रहे। वो (आकाश) पिछले साल एक सहायक गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा था और एक बार जब जोफ्रा आर्चर यहां से चला गया तो मुझे पता था कि उसके पास हमारे लिए काम करने का कौशल और चरित्र है।' Read More...