Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
शिखर धवन ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मैं इस चीज का श्रेय उन्हें देता हूं
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लगभग एक दशक तक भारतीय पारी की शुरुआत की। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 115 मैचों में छह हजार से ज्यादा रन बनाकर भारतीय पारी को जोरदार शुरुआत दी। वहीं अब एक इंटरव्यू में शिखर ने भारतीय कप्तान रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने कहा कि, "मेरे अनुसार रोहित शर्मा और मैंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे सफल ओपनिंग साझेदारियों में से एक बनाई है। रोहित के साथ मेरा सहयोग और टॉप आर्डर पर दूसरे छोर पर उनका समर्थन टीम को मजबूत शुरुआत प्रदान करने, सफल लक्ष्य का पीछा करने और बड़े स्कोर की नींव तैयार करने में सहायक रहा है। मैं गंभीरता से अपने कई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों का श्रेय रोहित के समर्थन को देता हूं।" Read More...