Captain rohit sharma: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड को 106 रन से हराने के बाद बोले भारतीय कप्तान रोहित, कहा- यह सीरीज आसान नहीं होने वाली है
भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन 106 रन से हरा दिया। इस मैच की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है।
रोहित ने कहा कि, "वह (बुमराह) हमारे लिए चैंपियन खिलाड़ी हैं। जब आप इस तरह का खेल जीतते हैं, तो आपको ओवरऑल प्रदर्शन को भी देखना होता है। हम बल्ले से अच्छे थे। आप जानते हैं कि इन परिस्थितियों में टेस्ट जीतना आसान नहीं है। हम चाहते थे कि हमारे गेंदबाज आगे बढ़ें और उन्होंने वैसा ही किया। वह एक अच्छा खिलाड़ी दिखता है और अपने खेल को अच्छी तरह समझता है। उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है, हमारी टीम के लिए उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है। आशा है वह विनम्र बने रहेंगे। विकेट वास्तव में बल्लेबाजी के लिए अच्छा था।" Read More...