Chris gayle
क्रिस गेल हुए दुखी, कहा अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सम्मान नहीं मिलता !
जोहान्सबर्ग, 26 नवंबर | वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब सम्मान नहीं मिलता और अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टीमें उन्हें बोझ समझने लगती हैं। गेल इस समय दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग मांजी सुपर लीग (एमएसएल) में जोजी स्टार्स से खेल रहे थे। इस लीग की छह पारियों में गेल ने 101 रन ही बनाए थे।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गेल के हवाले से लिखा है, "जैसे ही मैं एक-दो मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो ऐसा लगता है कि क्रिस गेल टीम के लिए बोझ है।"
उन्होंने यह बात अपनी टीम की श्वाने स्परटस के खिलाफ हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इस टीम की बात नहीं कर रहा हूं। यह वो चीज है जो मैंने काफी पहले से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में देखी है। ऐसा लगता है कि एक इंसान पूरी टीम के लिए बोझ है। मुझे सम्मान नहीं मिलने वाला है। लोग भूल जाते हैं कि आपने क्या किया है। मुझे सम्मान नहीं मिलता है।"
गेल ने कहा, "और मैं सिर्फ इस फ्रेंचाइजी की बात नहीं कर रहा। मैं आम बात कर रहा हूं। जहां तक कि खिलाड़ियों की भी। मैं खिलाड़ियों, प्रबंधन, प्रबंधन के मुखिया, बोर्ड सदस्य सभी की बात कर रहा हूं। क्रिस गेल फेल हो गया, ये उसके करियर का अंत है, वह अच्छा नहीं है, वह बेहद खराब खिलाड़ी है इस तरह की सभी बातें मुझे सुनने को मिलती हैं। मैंने इन चीजों का सामना किया है।"
एमएसएल में इस सीजन स्टार्स और गेल दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने सभी छह मैच हार गई। आखिरी मैच में गेल ने 54 रन जरूर बनाए थे लेकिन इससे पहले की पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 47 रन ही निकले थे।
Related Cricket News on Chris gayle
-
क्रिस गेल के साथ विमान कंपनी ने किया ऐसा सलूक,फिर ट्विटर पर लगाई यूनिवर्स बॉस ने क्लास
बारबाडोस, 4 नवंबर | वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कंफर्म टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में नहीं बैठने देने को लेकर विमान कंपनी को जमकर लताड़ा है। गेल ने अपना गुस्सा सोमवार ...
-
द हंड्रेड की नीलामी में नहीं बिके क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा समेत ये 7 स्टार क्रिकेटर,देखें लिस्ट
लंदन, 21 अक्टूबर | क्रिस गेल और लसिथ मलिंगा को टी-20 प्रारूप के बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है, लेकिन नई लीग 'द हंड्रेड' के पहले सीजन के प्लेयर ड्राफ्ट यानी नीलामी में इन दोनों ...
-
CPL 2019: टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
सीपीएल 2019 के 12वें मैच में जमैका तलावास ने बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने 4 विकेट से हरा दिया। बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 वविकेट पर 140 रन बनाए थे जिसके ...
-
CPL 2019: क्रिस गेल की टीम पर भारी पड़े रहकीम कॉर्नवाल, तूफानी पारी से सेंट लूसिया को दिलाई…
13 सितंबर,ऩई दिल्ली। रहकीम कॉर्नवाल की तूफानी पारी की बदौलत सेंट लूसिया जॉक्स ने सबीना पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में क्रिस गेल की कप्तानी वाली जमैका तलाहवास को 5 ...
-
क्रिस गेल ने तूफानी शतक में जड़े 10 छक्के, बन गया एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का…
11 सितंबर,नई दिल्ली: जमैका तलावाहस और सैंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के बीच वॉर्नर पार्क में खेले गए सीपीएल 2019 के मुकाबले में जमकर रनों की बरसात हुई। दोनों पारियों मे मिलकर कुल 483 रन बनाए। ...
-
CPL 2019: क्रिस गेल का धमाकेदार शतक गया बेकार,एविन लुईस की तूफानी पारी से सैंट किट्स को मिली…
11 सितंबर,नई दिल्ली: एविन लुईस और डेवोन थॉमस की तूफानी पारियों की बदौलस सैंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2019 के सातवें मुकाबले में जमैका तलावाहस को ...
-
सीपीएल 2019 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को मिली जीत, फिर क्रिस गेल ने शाहरूख खान के साथ बिताया…
7 सितंबर,नई दिल्ली। सुनील नारायण के ऑलराउंड खेल की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने क्वींस पार्क ओवल मे खेले गए कैरेबियान प्रीमियर लीग (CPL) 2019 के तीसरे मैच में जमैका तलावाहस को 22 रनों से ...
-
जमैका टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा से टीम को चीयर करते हुए नजर आए यूनिवर्स बॉस क्रिस…
3 सितंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम का परफॉर्मेंस वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का रहा। गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी ...
-
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप 5 ओपनिंग बल्लेबाज
क्रिकेट के मैच में किसी भी टीम के लिए उसके ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते है। अगर वो एक लंबी पारी खेल दे तो विशाल स्कोर बनता है और जल्दी आउट हो जाते है ...
-
तूफानी पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को 'अलविदा' कह गए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल
पोर्ट ऑफ स्पेन, 15 अगस्त | भारत के खिलाफ बुधवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जा रहा वनडे मैच यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का आखिरी मैच होगा इस बात ...
-
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में बना सकते हैं बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड,गेल को छोड़ेगे पीछे
नई दिल्ली, 2 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं। रोहित ने 94 टी-20 ...
-
क्रिस गेल के रिटायरमेंट की बात से इमोशनल हुआ यह दिग्गज, कही ऐसी बात
5 जुलाई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप का कहना है कि जिस दिन महान कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल रिटायर होंगे, वह क्रिकेट के लिए काफी दुखद: दिन होगा। गुरुवार को गेल ने अपना अंतिम विश्व कप ...
-
संन्यास के ऐलान के बाद क्रिस गेल ने बताई अपने करियर की 3 बेस्ट पारियां
मैनचेस्टर, 26 जून (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि उनके करियर में टेस्ट में लगाए गए दो तिहरे शतक और 2015 वर्ल्ड कप में लगाया गया दोहरा शतक सबसे ऊपर ...
-
क्रिस गेल अगस्त में भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अलविदा कहेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट को
26 जून। बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अगले मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी जो विश्व कप में आई थी नए तेवरों के साथ ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51