Csk vs gt: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: संन्यास के बाद रायडू ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कह दी दिल की बात
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। वहीं सीएसके को अपना 5वां आईपीएल खिताब जीतने में मदद करने वाले अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अब एक इमोशनल नोट लिखा है। रायडू ने पहले ही कह दिया था कि आईपीएल 2023 का फाइनल आईपीएल में उनका आखिरी मैच होगा और वह लीग से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने जो इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें उन्होंने बताया है कि वो भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहे है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह एक इमोशनल रात रही है जिसकी समापन आईपीएल की एक विशेष जीत में हुआ। उस हाई नोट पर, मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। जब मैंने घर पर टेनिस बॉल से खेलने वाले बच्चे के रूप में क्रिकेट का बल्ला उठाया, तो मैंने उस अद्भुत जर्नी की कल्पना नहीं की थी जो तीन दशकों तक चलेगी। अंडर-15 से हाईएस्ट लेवल तक अपने देश को रिप्रेजेंट करना मैं अपना सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं। मुझे अभी भी वह दिन याद है जब मैंने 2013 में पहली बार भारत की कैप प्राप्त की थी - यह एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।" Read More...