David warner: Cricket News & Match Updates
डेविड वार्नर ने किया जोए बर्न्स का समर्थन, कहा-'उनके लिए टीम में आने का मौका लेकिन...'
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि जोए बर्न्स ने पिछली गर्मियों में कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि अगर भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में युवा विल पुकोव्स्की को मौका मिलता है तो वह उनका स्वागत करेंगे। पुकोव्स्की उन पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों में हैं जिन्हें भारत के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
उन्होंने शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक जमा कर टीम में अपनी जगह बनाई। वहीं बर्न्स ने क्वींसलैंड के लिए खेलते हुए इस सीजन पांच पारियों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वार्नर के हवाले से लिखा है, "अगर वह विल के साथ जातें हैं तो ठीक है, वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टेस्ट टीम में से अंदर-बाहर होते रहे हैं।' Read More...