Deepak chahar: Cricket News & Match Updates
आशीष नेहरा का फूटा गुस्सा, बोले- 'आखिर क्यों खेल रहे हैं उमेश यादव?'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीपक चाहर के ऊपर उमेश यादव को टीम में जगह दिए जाने से नाराज हैं। आशीष नेहरा का मानना है कि उमेश भारतीय टीम की स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में उमेश से पहले उन गेंदबाज़ों को टीम में खेलने का मौका मिलना चाहिए जिन पर मैनेजमेंट ने लंबे समय से भरोसा जताया है।
एक जानी मानी वेबसाइट से बातचीत करते हुए आशीष नेहरा ने अपना बयान दिया। वह बोले, 'उमेश यादव क्यों खेल रहे हैं? पहले आप मोहम्मद शमी को टीम में लाए और आपके पास दीपक चाहर भी है। आप कह रहे हैं कि बुमराह फिट नहीं है। मैं यह जानना चाहूंगा कि दीपक चाहर क्यों नहीं खेल रहे? एक समय था जब दीपक चाहर भुवनेश्वर कुमार को रिप्लेस करने के लिए पहली पसंद माने जा रहे थे। ऐसे में अगर दीपक चाहर फिट हैं तो उमेश यादव को उनसे पहले क्यों प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। टीम में कंफ्यूजन जरूर है।' Read More...