Deepak hooda: Cricket News & Match Updates
दीपक हुड्डा से चिढ़े क्रुणाल पांड्या, फिर हो सकती थी लड़ाई, देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का 42वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की टीम ने पंजाब के सामने जीत दर्ज करने के लिए 154 रनों का टारगेट सेट किया है। लखनऊ की पारी के दौरान बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा पिच पर काफी सुस्ती से दौड़ लगाते नज़र आए जो कि उनकी टीम को काफी भारी पड़ गया। इस मैच में दीपक ने रन आउट के तौर पर अपना विकेट गंवाया जिसके बाद क्रुणाल पांड्या काफी निराश नज़र आए।
क्रिकेट के मैदान पर सुस्ती की कोई भी जगह नहीं है। जब-जब क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों ने सुस्ती दिखाई है तब-तब बल्लेबाज़ और पूरी टीम को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऐसा ही पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान भी देखने को मिला। दरअसल लखनऊ की पारी के दौरान अंतिम ओवरों में जहां टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी उस दौरान सेट बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा ने सुस्ती दिखाने की गलती कर दी जिसका पंजाब किंग्स ने पूरा-पूरा फायदा उठाया। दीपक हुड्डा को जॉनी बेयरस्टो ने रन आउट किया जिसके बाद दीपक का विकेट देख क्रुणाल पांड्या काफी चिढ़े नज़र आए, उनके रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मैदान पर एक बार फिर क्रुणाल दीपक पर आग बबूला हो सकते हैं। Read More...