Historic win
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबले में दी पटकनी
Bangladesh vs Australia 1st ODI: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में मंगलवार (9 जून) को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस मेथड के तहत 86 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोसद्देक होसैन की शानदार पारी और नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेजबान टीम ने 2005 के बाद पहली बार वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शान्तो ने दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 96 रन की साझेदारी की। तंजीद ने 44 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली, जबकि शान्तो ने 86 गेंदों में 67 रन बनाए।
Related Cricket News on Historic win
-
SA vs NAM: एसोसिएट देश नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को दिखा दिया आईना! टी20 मुकाबले में 4 विकेट…
नामीबिया ने टी20 में फुल मेंबर साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। जवाब में नामीबिया ने अंतिम ओवर में लक्ष्य ...
-
साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, WTC Final में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वो कर दिखाया जो आज तक सिर्फ…
लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराकर साउथ अफ्रीका ने क्रिकेट इतिहास में एक खास जगह बना ली है। WTC के फाइनल में मिली इस जीत ने उन्हें उस एलीट क्लब में शामिल ...
-
भारत ने 37 साल बाद न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, रोहित-श्रेयस ने रखा जीत…
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 37 साल बाद ...