Ind vs eng: Cricket News & Match Updates
'अगर मैं IPL में होता तो मुझे सिर्फ नेट्स में बल्लेबाज़ी मिलती' टीम में वापसी के बाद छलका चेतेश्वर पुजारा का दर्द
Cheteshwar Pujara: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा की एक बार फिर टीम में वापसी हो चुकी है। पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकलौते टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसी बीच अब चेतेश्वर पुजारा काफी खुश नज़र आ रहे हैं और अब उन्होंने टीम में वापसी के बाद बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया है।
चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जिस कारण उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया। पुजारा ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए 7 पारियों में चार बार शतकीय पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने दो बार दोहरे शतक भी लगाए हैं। पुजारा अपनी प्राइम फॉर्म में लौट चुके हैं और अब उन्होंने बातचीत करते हुए खुलासा किया है अगर वह सितारों से सजी आईपीएल में किसी फ्रेंचाइज़ी द्वारा चुने जाते तो ऐसे में उन्हें सिर्फ नेट्स में ही बल्लेबाज़ी करना का मौका मिलता। Read More...